ब्रेकिंग
KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ...

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को D कंपनी का खौफ, जेल में मांगी सुरक्षा

मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को अब डी कंपनी का डर सता रहा है. फायरिंग के आरोपियों ने दावा किया है कि दाऊद गैंग के सदस्य जो कि अन्य मामलों में जेल के अंदर हैं वह उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे हैं. गोलीबारी के आरोपियों का कहना है कि जेल के अंदर बंद दाऊद गैंग के सदस्यों से सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में बहुत गुस्सा है. इस वजह से उनकी जान को खतरा है.

जानकारी के मुताबिक सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया गया था. दोनों ही आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं. कुछ दिन पहले ही विक्की गुप्ता से मिलने जेल में उसका भाई साहेब शाह गुप्ता गया था. जेल के अंदर मुलाकात में विक्की ने उससे इस बात का जिक्र किया था. उसने अपने भाई को बताया था कि जेल के अंदर उन्हें मारने का प्लान बनाया जा रहा है और उनकी जान को खतरा है.

सलमान के घर पर गोलीबारी से नाराज

आरोपी विक्की के भाई साहेब शाह गुप्ता ने एक लेटर लिखकर पूरे मामले की शिकायत डीजीपी महाराष्ट्र, होम मिनिस्ट्री, गृह मंत्रालय, जेल अधीक्षक और बिहार सरकार से की है. इस मामले में उन्होंने उचित कार्रवाई करने की अपील की है. लेटर में लिखा है कि दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े सदस्य भी उसी जेल में बंद हैं. वह सागर पाल और विक्की गुप्ता को मारने की साजिश रच रहे हैं.

लेटर में क्या-क्या?

लेटर में सलमान खान पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जांच अधिकारी से उचित प्रक्रिया के पालन किए चार्जशीट दाखिल कराई गई है. चार्जशीट में कुछ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं हैं. उन्होंने आरोपी अनुज थापन की हत्या की जानकारी मीडिया से हासिल हुई है जो कि सदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. इन आरोपों के बाद लेटर में विक्की गुप्ता और सागर पाल को अच्छा इंसान भी बताया गया है. लेटर में लिखा गया है कि दोनों के परिवार उन पर निर्भर हैं. उन्हें जेल के अंदर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए.