ब्रेकिंग
Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां ब... Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपन... Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ...

सोमवती अमावस्या पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन, सपत्नीक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर किया पूजन अर्चन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और सपत्नीक पूजन अर्चन किया। पूजन पुजारी राजेश शर्मा और पुजारी आकाश शर्मा ने संपन्न करवाई गई। पूजन के पश्चात नंदी हॉल में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को शाल, प्रसाद और भगवान श्री महाकालेश्वर का चित्र भेंटकर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने चांदी द्वार पर श्री वीरभद्र भगवान के पूजन के पश्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किए और पूजा अर्चना की।