ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

जीवन बदल देगा सोमवती अमावस्या का ये एक उपाय, खत्म हो जाएगा बुरा वक्त

हिंदू धर्म में अमावस्या की बहुत महत्ता है और इस दिन स्नान करने से काफी लाभ होता है. सोमवती अमावस्या एक दुर्लभ संयोग है और इस बार 2 सितंबर के दिन सोमवती अमावस्या पड़ रही है. जितनी भी अमावस्याएं हैं उनमें से सोमवती अमावस्या को सबसे खास माना जाता है. हर माह एक अमावस्या होती है. लेकिन अगर कभी अमावस्या सोमवार के दिन पड़ जाए तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. ये एक शुभ बेला मानी जाती है. इस दिन व्रत रखने से लाभ होता है. साथ ही स्नान करने और दानपूर्ण करने के लिए भी ये दिन काफी शुभ माना जाता है. इस दिन एक खास उपाय करने से लाभ ही लाभ होता है.

कौन सा है उपाय?

सोमवार का दिन शिव जी का दिन होता है. इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा की जाती है. इस दिन गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है. गंगा नदी तक अगर कोई नहीं जा पा रहा है तो किसी नदी, तालाब या सरोवर में स्नान कर लेना चाहिए और शिव जी की आराधना करनी चाहिए. इस दिन 108 बार तुलसी की प्रदिक्षणा करने का भी काफी फायदा होता है. ऐसा करने से इंसान के बुरे दिन चले जाते हैं और खुशहाली आ जाती है. इसके अलावा इस दिन अपने पित्रों को याद करने और दान पूर्ण का कार्य करने का भी बहुत फायदा होता है. साथ ही सूर्य भगवान को अर्क देने से और ॐ का जाप करने से भी कल्याण होता है.

कब मनाते हैं सोमवती अमावस्या?

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सोमवती अमावस्या पड़ती है. ये सोमवार के दिन ही पड़ती है. ये किस दिन पड़ेगी इसका बहुत महत्व होता है. अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और श्रद्धालु इस दिन अगर सच्चे मन से भगवान की पूजा करें तो इसका खूब लाभ मिलता है. सोमवती अमावस्या को नदी में स्नान जरूर करें. इस बार सोमवती अमावस्या की शुरुआत 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और ये 3 सितंबर को 7 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा. इस बार की खास बात ये है कि इस सोमवती अमावस्या को दो बड़े योग बन रहे हैं. एक है शिव योग और दूसरा है सिद्धि योग. अगर इस योग में पित्रों को याद करें और दान करें तो इसका आशीर्वाद मिलता है और भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है.