ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...

जबलपुर में मकान की दीवार गिरी, दंपति की हुई दर्दनाक मौत..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, घटना मझौली के वार्ड क्रमांक 12 की है। दीवार गिरने के बाद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाया और दोनों को बाहर निकाला मृतक अशोक और उसकी पत्नी विमला घर के अंदर सो रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई। यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली की है।
यहां पर अशोक अपने परिवार के साथ रहता था।

सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। 

 अशोक के तीन बच्चे हैं बुधवार की रात को सभी ने खाना खाया और उसके बाद सब सोने चले गए। एक कमरे में दंपति सो गए और बच्चे दूसरे कमरे में जाकर सो गए गुरुवार की सुबह अचानक मकान की दीवार गिर गई, इसके मलबे में अशोक और विमला दब गए लोगों ने मलबा हटाया अशोक और विमला मलबे के नीचे दब गए थे।

पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अशोक के भाई का कहना है कि रात को बारिश हुई थी इस कारण दीवार गिर गई और तड़प – तड़प कर भाई और भाभी की मौत हो गई।