ब्रेकिंग
KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ...

बाइक पर पलटा लकड़ियों से भरा ट्रक, तीन की मौत

जयपुरः राजस्थान के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बीती रात लकड़ियों से भरा ट्रक बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पार्वतीसर पुलिया के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया जिससे बाइक सवार शाहरुख खान (22), सोयल (20), और सद्दाम (18) की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शाहरुख खान और सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोयल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।