ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

कोलकाता रेप- मर्डर केस: सीबीआई की जांच के वो 25 किरदार जिनके इर्द-गिर्द है पूरा मामला

कोलकाता रेप और मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने जांच की डिटेल स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. जांच एजेंसी ने सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की है. सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस की ओर से गई लापरवाही का जिक्र किया है. संदेह के आधार पर जिन लोगों से पूछताछ की गई है उनका भी ब्यौरा स्टेटस रिपोर्ट में दिया गया है. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने घटनास्थल को सुरक्षित नहीं किए जाने की बात भी रिपोर्ट में दाखिल की है. जांच एजेंसी की स्टेटस रिपोर्ट में 25 किरदार ऐसे हैं, जिनके इर्द-गिर्द पूरी रिपोर्ट है. उन्हीं लोगों से पूछताछ करके सीबीआई ने रिपोर्ट तैयार की है.

इन किरदारों के इर्दगिर्द है सीबीआई की जांच

किरदार नंबर 1- सजंय रॉय मुख्य आरोपी.

किरदार नंबर 2- सदीप घोष, जिससे 6 बार सीबीआई पूछताछ की है अब तक क्लीन चिट नहीं मिली.

किरदार नंबर 3- जिसने सबसे पहले अस्पताल में लाश देखी.

किरदार 4 और 5- पीड़िता के माता पिता.

किरदार नंबर 6- सुपरिटेंडेंट, जिसने पहला कॉल परिवार को किया और डॉक्टर की मौत को आत्महत्या बताया.

किरदार नंबर 7 से 10- पीड़िता के साथ खाना खाने वाले 4 डॉक्टर.

किरदार नंबर 11- खाना डिलेवरी करने वाला लड़का.

किरदार नंबर 12- ASI अरूप दत्ता जिसकी बैरक में हत्या करने के बाद आरोपी सोया था.

किरदार नंबर 13- सौरभ, संजय का दोस्त, जिसके साथ सजंय ने घटना की रात शराब पी थी.

किरदार नंबर 14 से 17- पीड़िता के करीबी 4 जूनियर डॉक्टर.

किरदार नंबर 18 से 22- पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टर.

किरदार नंबर 23- अस्पताल की अधिकारी बुलबुल.

किरदार नंबर 24- चेस्ट विभाग के अधिकारी.

इसके अलावा अस्पताल का ग्राउंड स्टाफ जो घटना के समय ड्यूटी पर था. रिनोवेशन करने वाले मजदूर, कर्मचारी और लेबर जो-जो सेमीनार हॉल में मोजूद थे. उन सभी लोगों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है.