ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

चंपई सोरेन के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, कार चला रहे जवान की मौत, 5 अन्य घायल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया. अज्ञात वाहन के साथ हुई टक्कर में एस्कॉर्ट गाड़ी चला रहे जवान विनय बानसिंह की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार पांच अन्य जवान घायल हो गए.

हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब एस्कॉर्ट गाड़ी में शामिल जवान राज्य के मंत्री चंपई सोरेन को उनके आवास जिलिंग्गोडा से छोड़ कर पुलिस लाइन लौट रहे थे. इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मुड़िया गांव के पास एक दूसरी अज्ञात गाड़ी के साथ एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खुटपानी प्रखंड में भोया गांव के रहने वाले विनय बानसिंह कि मौत हो गई.

हादसे में घायल हुए एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार अन्य पांच जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में घायल जवानों में मनोज भगत, हरीश लागुरी, सावन चंद्र हेम्ब्रम और दयाल महतो शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ.

भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. इस भीषण हादसे में एक जवान की मौत हुई है, जो एस्कॉर्ट गाड़ी का चालक था, जबकि पांच अन्य जवान घायल हुए हैं.