ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

7 साल के बच्चे पर ईंट से हमला, खौफनाक सीसीटीवी वायरल, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार को साइकिल चला रहे 7 साल के बच्चे ग्रंथ यादव पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने ईट से हमले का मामला सामने आया था। वही इस घटना में बच्चा घायल भी हुआ था। जिसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। जहां ग्रंथ यादव अपने घर के बाहर अपने दोस्त के साथ साइकिल चला रहा था, उसी दौरान मानसिक रूप से विक्षित युवक सन्नी ने ईंट से हमला कर ग्रंथ को घायल कर दिया। गनीमत रही कि आरोपी द्वारा मारी गई ईंट बच्चे के सिर पर ना लगते ही उसके पीठ पर लगी थी, जिसके कारण उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दो साल से उसका मेंटल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही हॉस्पिटल से भाग कर क्षेत्र में आया था। साथ ही आरोपी बच्चे ग्रंथ के घर के सामने ही रहता है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।