ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

एक ओवर में ठोके 39 रन… 2 लाख की आबादी वाले इस देश के खिलाड़ी ने T20I में रचा इतिहास, युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटा

एक ओवर में 36 रन तो कई बार बन चुके हैं. लेकिन, एक ओवर में 39 रन T20 इंटरनेशनल में पहली बार बना है. वर्ल्ड क्रिकेट में इस कमाल को करने वाला खिलाड़ी उस देश से है, जिसकी आबादी 2 लाख से थोड़ी ही ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज डैरियस विसर की, जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए हैं और 39 रन भी जमाए हैं. उन्होंने ऐसा ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप सब-रिजनल ईस्ट-एशिया पैसेफिक क्वालिफायर ए मैच में वानुआतु के खिलाफ किया.

डैरियस विसर ने वानुआतु के गेंदबाज नलिन निपिको को टारगेट करते हुए उसके एक ओवर में 39 रन कूट दिए. 3 नो बॉल वाले इस ओवर में डैरियस ने 6 छक्के उड़ाते हुए 39 रन की स्क्रिप्ट लिखी.

युवराज सिंह समेत इन बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के युवराज सिंह ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्कों के साथ एक ओवर में 36 रन बनाए थे. लेकिन, समोआ के डरियस ने 6 छक्कों के साथ 39 रन जमाकर अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

T20 इंटरनेशनल के एक ओवर में 36 रन साल 2021 में काइरन पोलार्ड और 2024 में निकोलस पूरन और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी बनाए हैं. समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवराज सिंह के साथ-साथ इन सबका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

T20I में शतक जमाने वाले समोआ के पहले बल्लेबाज

डैरियस विसर की पारी का अंत इन बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर ही नहीं हुआ, इसके बाद उन्होंने वानुआतु के खिलाफ मैच में शानदार शतक भी जड़ा. ऐसा करते हुए वो T20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज भी बने.

62 गेंदों पर जमाए 132 रन, 14 छक्के

डैरियस विसर ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 132 रन जमाए, जिसमें 14 छक्के शामिल रहे. 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस दमदार पारी ने समोआ को ना सिर्फ टूर्नामेंट में दूसरी जीत से दो चार कराया. बल्कि 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है.