ब्रेकिंग
CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प... Kharmas 2026 End Date: 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, जानें कब से शुरू होंगे विवाह और शुभ मुहूर्त की ... India's Trade Partners: मिडिल ईस्ट और यूरोप नहीं, जंग के संकट में भारत के 'संकटमोचक' बने ये छोटे देश... MPCA Pension Scheme: महिला क्रिकेटरों के लिए महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा ऐलान, अब हर महीने मिलेगी ₹12... Meerut Suspicious Death: मेरठ में क्या जहरीली शराब ने ली 3 की जान? परिजनों के आरोप और अफसरों के दावे... Bhopal Crime News: भोपाल में 'रील्स' वाले लुटेरों का आतंक, चाकू की नोक पर लूट और दहशत के लिए बनाया ल... Jammu Kashmir News: गांदरबल एनकाउंटर को लेकर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन; सरक...

‘बेगारी’ की पाठशाला: छात्रों से लगवाया झाडू, फिंकवाया गोबर; वायरल हुआ मास्टर साहेब का ये VIDEO

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के स्कूल से छात्रों के झाडू लगाने और गोबर फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है. स्कूल की छात्र छात्राएं जब स्कूल में सफाई का काम कर रही हैं, उस समय एक टीचर भी हाथ में छड़ी लेकर घूम रहे हैं और छात्रों को निर्देश दे रहे हैं. मामला बदरवास विकासखंड के रन्नौद संकुल के शासकीय माध्यमिक विद्यालय माड़ा गणेश का है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रन्नौद संकुल प्रभारी ने टीचर से जवाब तलब किया है.

उन्होंने कहा कि उनका जवाब आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजा जाएगा. उधर, इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों में इस वीडियो को लेकर काफी रोष है. परिजनों का कहना है कि वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल में भेजते हैं. जबकि वहां पढ़ाई के बजाय बच्चों से साफ सफाई का काम कराया जा रहा है. यहां तक कि स्कूल में मवेशियों की सेवा भी इन बच्चों से कराई जा रही है.

बच्चों से गोबर फिंकवाने का वीडियो

बता दें कि मध्य प्रदेश में स्कूलों में व्यवस्था की जिम्मेदारी गांवों में पंचायतों को और नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों को दी है. यहां साफ सफाई की जिम्मेदारी भी इन्हीं निकायों की है. बावजूद इसके स्कूलों में चपरासी या सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं है. ऐसे में स्कूल के अंदर साफ सफाई का काम बच्चों से कराया जाता है. इस संबंध में पहले भी कई बार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है. ताजा वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है.

टीचर से जवाब तलब

इस वीडियो में स्कूल के टीचर बद्रीपाल यहां पढ़ने के लिए आए बच्चों से झाडू लगवा रहे हैं और स्कूल में पड़ा मवेशियों का गोबर फिंकवा रहे हैं. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए रन्नौद के संकुल प्रभारी पंकज सोनी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में टीचर बद्रीपाल से जवाब तलब किया गया है. उन्होंने बताया कि टीचर का जवाब आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा.