ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी कार्रवाई में

मुलताई। मासोद चौकी अंतर्गत ग्राम बिसनुर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के गेहूबारसा में कार्यरत बिजली कर्मचारी नरेश माटेकर उम्र 35 वर्ष का विगत नौ जुलाई को विवाह हुआ था। नवदंपत्ति बिसनुर ग्राम में मिट्ठू राव मगरदे के मकान में किराए से रह रहे थे ।

पत्नी पिंकी उर्फ कीर्ति माटेकर उम्र 25 वर्ष ने किराए में रह रहे मकान में अपने ही ओढ़नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम छिंदवानी थाना लोधीखेड़ा जिला पांढुर्ना के निवासी नरेश माटेकर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आठ बजे 24 घंटे की ड्यूटी पर गेहूंबारसा चला गया।

शनिवार सुबह नौ बजे जब कमरे पर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था

बहुत आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आस पड़ोसी को बुलाया गया बुलाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पिंकी फंदे पर लटकी मिली ।जिसकी सूचना मासोद चौकी प्रभारी बसंत आहके को मृतिका के पति नरेश ने दी।

चौकी प्रभारी बसंत आहके एवं आरक्षक मेहमान कवरेती के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर शव का पंचनामा कर फंदे से उतार कर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है ।मृतिका के पिता कैलाश ओशिक निवासी तुमडीडोल थाना मुलताई की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि यह प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला है पर मृतिका के पिता का कहना है कि बेटी को उसका पति प्रताडित करता था। इसलिए फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।