ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

चीखती-चिल्लाती…रहम की भीख मांगती रही बेटी, बेरहम पिता बरसाता रहा बेल्ट

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. युवक ने अपनी बेटी को मामूली बात पर बेल्टों से जमकर पीटा. उसने बेटी को मार-मार कर अधमरा कर दिया. कलयुगी पिता से बेटी रहम की भीख मांगती रही लेकिन उसको जरा भी तरस नहीं आया है.

पिता की पिटाई से बेटी चीखती रही, चिल्लाती रही और रहम की भीख मांगती रही. पिता की यह सारी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. सबूत के तौर पर लड़की ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है. लड़की की शिकायत के बाद पूरे मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

बेटी ने पुलिस से की शिकायत

मामला जनकगंज इलाके के हनुमान चौराहा का है. पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता का नाम दीपक है, वह एक दुकान चलाता है. पिता मां से भी मारपीट करता था, जिसकी वजह से मां ने इससे तलाक ले लिया है. घर में दादी भी थी, लेकिन उनका कुछ समय पहले देहांत हो गया. दादी के देहांत के बाद पिता ने उसके साथ और अधिक मारपीट करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन भी है, उसके साथ भी पिता इसी तरह से हैवानियत से मारपीट करता रहता है. लड़की इतनी डरी हुई है, कि वह अपने पिता के साथ रहना नहीं चाहती है.

पुलिस के पास CCTV फुटेज लेकर पहुंची बेटी

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में बेल्ट लिए एक कलयुगी पिता अपनी बेटी को लगातार पीट रहा है. पिता की हैवानियत की शिकार बेटी लगातार रहम की गुहार लगा रही है, लेकिन कलयुगी पिता का दिल नहीं पसीज रहा है.

पिता के साथ नहीं रहना चाहती बेटी

पुलिस अधिकारी निरंजन शर्मा ने बताया कि एक पिता ने अपनी बेटी के साथ मारपीट की है जिसकी शिकायत बेटी ने पुलिस में दर्ज कराई है. लड़की भयभीत है, वह अब पिता के साथ उस घर में नहीं रहना चाहती. पूरे मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दे रही है.