ब्रेकिंग
Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटी की हुई दर्दनाक मौत, 8 लोग गंभीर घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में बुधवार को भगवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेठी में मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे मजदूरों पर उस समय आसमानी आफत गिर गई, जब उन्होंने बिजली चमकने और पानी बरसने के कारण खेत की मेंढ़ पर लगे श्यामार के पेड़ के नीचे शरण ले ली। प्राप्त जानकारी अनुसार भगवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेठी के खेतों में कुछ मजदूर दोपहर 3:30 के लगभग दिहाड़ी से मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे थे।

तभी वारिश के साथ तेज बिजली चमकी और श्यामार के वृक्ष पर बिजली गिर गई, जिससे एक पुरुष मजदूर सहित 9 महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 7 महिलाएं और एक पुरुष को बड़ामलहेरा स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहां सभी को भर्ती कर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।