ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

जेल में लेटर नहीं लिख सकते केजरीवाल, LG को लिखा पत्र हुआ लीक

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के केस में तिहाड़ जेल में बंद है. ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 9 बार समन भेजने के बाद 21 मार्च को हिरासत में ले लिया था. अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखने से मना किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल 6 अगस्त को दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र भेजने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें ऐसा करने से मना किया गया.

जेल के नियमों के मुताबिक केवल निजी मामलों में ही बाहर अपने करीबियों को पत्र लिखा जा सकता है. हालांकि केजरीवाल एलजी को जो पत्र लिखने की कोशिश कर रहे थे उसके कुछ हिस्से मीडिया में भी लीक किए गए. जेल प्रशासन ने केजरीवाल से कहा कि जेल में उन्हें जो सुविधाएं मिल रही है वो उसका ऐसे गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. जेल नंबर 2 के सुपरिटेंडेंट ने केजरीवाल को चेतावनी दी कि वो दोबारा ऐसा न करें नहीं तो उनकी सुविधाएं कम कर दी जा सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट में मामला

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े CBI मामले में अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और नियमित जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. साथ ही साथ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को भी चुनौती दी है. उन्होंने अपनी जमानत के मामले पर कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है, जिस पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सीएम केजरीवाल के वकील को ईमेल करने को कहा है.

मनीष सिसोदिया हुए रिहा

आबकारी नीति मामले में सिर्फ सीएम केजरीवाल ही नहीं बल्कि उन से पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने 9 अगस्त को जमानत दी, जिसके बाद पूरे 17 महीने बाद सिसोदिया की रिहाई हुई. इसी केस में संजय सिंह भी जेल में थे, हालांकि उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है. सीएम केजरीवाल भी लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए थे, और चुनाव के नतीजे आने से पहले वापस जेल चले गए थे.