ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Instagram यूजर्स की आई मौज, कंपनी ने रील्स के लिए शुरू की ये सुविधा

Instagram की पेरेंट कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम यूज करने वाले यूजर्स के लिए खास फीचर रोल आउट किया है. इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम यूजर्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर रील्स बना सकेंगे.

इसके अलावा इंस्टाग्राम पर यूजर्स वीडियो और फोटो दोनों को एक साथ शेयर कर सकेंगे. अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर्स है और इसके नए फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इनके बारे में डिटेल में बता रहे हैं.

वीडियो और फोटो कर सकेंगे शेयर

अभी तक इंस्टाग्राम पर यूजर्स एक बार में 10 फोटो या फिर वीडियो ही शेयर कर सकते थे, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर यूजर्स एक साथ फोटो और वीडियो को शेयर सकेंगे. इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा का कहना है कि इससे यूजर्स को अपनी कई सारी तस्वीरें एक साथ शेयर करने में आसानी होगी, खासकर वो लोग जो ‘एंड-ऑफ-समर फोटो डंप’ करना चाहते हैं.

इंस्टाग्राम ने बताया कि अब आप एक बार में 20 फोटो या वीडियो एक साथ शेयर कर सकते हैं. इससे आपको कई सारी तस्वीरें अलग-अलग पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इन्हें एक ही जगह पर देख सकेंगे. इंस्टाग्राम पर पहले से ही कैरोसेल फीचर था. इसे प्लेटफॉर्म पर साल 2015 में जोड़ा गया था. शुरुआत में इसमें यूजर 5 तस्वीरें शेयर कर सकते थे. बाद में इस लिमिट को बढ़ाकर 10 किया गया और अब इसे 20 कर दिया गया है. कैरोसेल का मतलब होता है एक स्लाइड शो जिसमें कई फोटो या वीडियो एक साथ दिखाए जाते हैं.

एक रील में 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ने की सुविधा

हाल ही में इंस्टाग्राम ने कुछ और भी नए फीचर्स लाए हैं. कुछ समय पहले प्लेटफॉर्म पर मल्टी-ट्रैक सपोर्ट लाया गया है, जिसकी मदद से यूजर एक रील में 20 अलग-अलग ऑडियो ट्रैक भी ऐड कर सकते हैं. यह फीचर खासकर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा इंस्टाग्राम ने ‘मेटा एआई स्टूडियो’ भी लॉन्च किया है, जिससे आप अपना खुद का एक एआई अवतार बना सकते हैं. ये अवतार आपके मैसेज का जवाब भी दे सकता है.