ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...

रूपए ने देने पर दलित युवक को पेशाब पीने पर किया गया मजबूर, दबंगों ने की मारपीट

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर ऊंची जाति के दो लोगों ने न केवल बंधक बनाकर पीटा बल्कि उसे मूत्र पीने के लिए मजबूर भी किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना 30 जुलाई को गाडरवारा तहसील के अंतर्गत बरहा बड़ा गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने सोमवार को नरसिंहपुर जिले के एससी/एसटी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी के मुताबिक, सल्लू बुधौलिया और सूरज कचेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (संयुक्त आपराधिक दायित्व) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित (34) ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बुधौलिया और कचेरा उसे मोटरसाइकिल पर ले गए और एक जगह पर बंदी बनाकर रखा।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से प्रेमनारायण वर्मा नाम के व्यक्ति से दो लाख रुपये लाने को कहा और जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और जाति-भेद के आधार पर गालियां दीं। प्राथमिकी में बताया गया कि कुछ देर बाद उन्होंने फिर से उसकी पिटाई की और कहा कि वह उनके लिए प्रेमनारायण से पैसे लेकर आए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लगातार पीटते हुए पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया। अधिकारी ने बताया, “मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।” नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।