ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

चोर-चोर चिल्लाकर पुलिस टीम पर हमला… दरोगा को पीटा, पिस्टल छीनी; 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. टीम में शामिल दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. ग्रामीण चोर-चोर की आवाज लगाते हुए पुलिस टीम को पीट रहे थे. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस टीम जिले के एक गांव में छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ने गई थी. भीड़ ने पुलिस टीम से उन्हें छुडवाकर भगा दिया. इस बीच भीड़ ने दरोगा की पिस्टल भी छीन ली. थाना इंचार्ज ने 33 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस टीम पर हमला करने वाले सात आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर का है. यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगो ने हमला कर दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने दरोगा पुनीत कुमार की जमकर पिटाई की और फिर उनकी पिस्टल छीन ली. भीड़ ने पुलिस से दो अपराधियों को छुड़ा कर भगा दिया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, इलाका पुलिस को दो बाइक सवार अपराधी की जुटने की गुप्त सूचना मिली. जानकारी के बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार करने गांव नवलपुर पहुंची. पुलिस को देख दोनो अपराधी एक घर में घुस गए. दरोगा ने दोनो को दबोच लिया. इसी बीच में अपराधियों के गुर्गों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने चोर का हल्ला कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों के गुर्गों ने दारोगा को घेरकर पहले जमकर पिटाई की और फिर उनका सर्विस पिस्टल छिन लिया.

दरोगा को पीटा, पिस्टल छीनीं

पिटाई से दरोगा घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुख्यात अपराधियों सहित उसके समर्थकों के द्वारा हमला करने का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में कई लोग एक पुलिसकर्मी को घेरे हुए हैं और उनको पिटाई करते हुए उनका हथियार छीन रहे हैं. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस पर हमला करने वाले अन्य बदमाशों को भी चिंहित किया जा रहा है.