ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा

बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, TMC नहीं होगी शामिल

केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से आज यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी. सर्वदलीय बैठक सुबह 11.00 बजे होगी. सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में टीएमसी शामिल नहीं होगी.

बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा. इस दौरान 19 बैठकें होंगी. इस सत्र में सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है. इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी मिलेगी. फिलहाल यहां विधानसभा अस्तित्व में नहीं है और केंद्र का शासन है.

23 जुलाई को पेश होगा आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को आम बजट पेश करेंगी. इससे पहले कल यानी सोमवार को वो संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक इसलिए बुलाई है, ताकि उन मुद्दों को समझा जा सके जिन्हें सभी राजनीतिक दल बजट सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं. इस सत्र के दौरान विपक्ष नीट पेपरलीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठा सकती है.

बजट सत्र में छह नए विधेयक होंगे पेश

सत्र के दौरान पेश और पारित किए जाने वाले विधेयकों में फाइनेंस बिल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बॉयलर्स बिल, भारतीय वायुयान विधेयक 2024, कॉफी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल और रबर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल शामिल हैं. इनके अलावा बजट पेश होगा और उस पर चर्चा होगी. इस सत्र में एप्रोप्रिएशन बिल पारित होगा. इन सबके अलावा जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा होगी, इसके बाद इसे पास किया जाएगा.

BJD विशेष राज्य का दर्जा की मांग करेगी

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने घोषणा की है कि वह एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगा और संसद में राज्य के हित के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाएगा. बीजेडी संसदीय दल के अध्यक्ष चुने गए पटनायक ने अपनी पार्टी के सांसदों से ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाने को कहा है.