ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

‘मेरी बीवी लाओ, 10 हजार ले जाओ…’, नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे ने लोगों के लिए रख दिया ये ऑफर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक घर में धूमधाम से शादी हुई. परिवार वालों ने दुल्हन को विदा किया. फिर ससुराल में दो दिन रहने के बाद दुल्हन अपने मायके आई. उसके दो दिन बाद दुल्हन अचानक से कहीं गायब हो गई. मायके वाले उसे ढूंढने लगे. लेकिन वो नहीं मिली. उन्होंने दुल्हन के ससुराल में इसकी सूचना दी. फिर पता चला कि दुल्हन तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है.

दुल्हन के घर वालों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने फिर दुल्हन की तलाश शुरू की. लेकिन अभी तक दुल्हन का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. उधर, दुल्हन के पति ने उस पर इनाम तक रख दिया है. कहा कि जो कोई भी उसकी दुल्हन को ढूंढकर लाएगा, वो उसे 10 हजार रुपए का इनाम देगा.

मामला कोलारस विधानसभा के इंदार थाना क्षेत्र का है. यहां डंगोरा गांव के एक घर में 4 दिन पहले शादी हुई थी. दूल्हा गाजे-बाजे के साथ रामगढ़ से अपनी 22 साल की दुल्हनिया लाया था. दोनों की शादी खतौरा के गायत्री मंदिर में हुई थी. लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि 4 दिन बाद उसकी दुल्हनिया क्या कांड करने वाली है. शादी के दो दिन बाद दुल्हन के मायके वाले उसे घर लेकर आए.

14 जुलाई को भागी दुल्हन

लेकिन 14 जुलाई की रात को महिला अपने मायके से लापता हो गई. नवविवाहिता के परिजनों ने इंदार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू की तो पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. न तो उसके प्रेमी और न ही खुद दुल्हन के बारे में अभी कुछ पता लग पाया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

जेसीबी चलाता है प्रेमी

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी सुसराल से विदाई के साथ ढाई लाख के आभूषण अपने साथ लेकर गई हुई थी. इसके अलावा उसके शादी में लगभग सवा लाख रुपये भी खर्च हुए हैं. पति ने कहा- मेरी बीवी को उसी के गांव का रहने वाला एक युवक भगा कर साथ ले गया है. वह युवक क्षेत्र के किसी नेता की जेसीबी चलाने का काम करता है. पति ने दुल्हन पर इनाम रख दिया है. कहा कि जो कोई भी उसे उसकी दुल्हन का पता बताएगा या ढूंढकर लाएगा, वो उसे 10 हजार रुपये का इनाम देगा.