ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

विश्व हिंदू परिषद प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, बुर्का वाली महिला की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों खजराना मंदिर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। जहां यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में था तो वही इस पूरे मामले को लेकर अब जिन लोगों ने मुस्लिम युवक और युवितयों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई थी। उन्हें धमकी मिली है। इसी कड़ी में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत तुकोगंज पुलिस को की है और पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने की बात कर रही है।

पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल गोकुल अपार्टमेंट में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा को एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं पत्र देने आने वाली एक महिला बुर्का पहने कर आई थी जो प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा के बिल्डिंग के नीचे मौजूद गार्ड को उक्त पत्र दे कर गई है जब गार्ड ने यह पत्र प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा को दिया तो उसमें कुछ लाइन उर्दू में लिखी हुई थी। साथ ही हिंदी में भी कुछ शब्द लिखे हुए थे जिसमें लिखा था। इन लाइनों को पढ़ लेना तुझे सब समझ आ जाएगा। अब नहीं बचेगा जैसे ही उन्हें यह पत्र मिला। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी क्षेत्रीय तुकोगंज पुलिस को दी है तो वहीं तुकोगंज पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ही विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा के द्वारा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज से जुड़े हुए लोगों को खजराना मंदिर में हिंदू धर्म में लेकर आए थे और उसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही है, पिछले दिनों भी मुंबई और रतलाम के एक संगठन के द्वारा फतवा जारी कर धमकी मिली थी। वहीं यह तीसरा मामला है जब उन्हें इस तरह से पत्र के माध्यम से धमकी मिली है। फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में किस तरह से कार्रवाई करती है। तो वहीं प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा का कहना है कि पूरे ही मामले में उन्हें खत मिला है जिसके बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।