ब्रेकिंग
Patiala Murder Case: पटियाला में 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या; तलवारों से किया हमला, सीसीटीवी में ... Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर सीमा पर BSF और ANTF की बड़ी कार्रवाई; 135 करोड़ की 27 किलो हेरोइन बराम... Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या; गला रेतकर उतारा मौत के घाट Ladwa Police Case: कुरुक्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप; कैंसर पीड़ित युवक से मारपीट और दुर्व्यवहार, 3... HSSC Group D Portal Error: ग्रुप-डी आवेदन प्रक्रिया में सर्वर डाउन और अपलोडिंग की समस्या; जानें कैसे... Rewari Hospital Sealed: रेवाड़ी के बिमला देवी चैरिटेबल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; दस्त... Love Jihad Case Sonipat: सोनीपत में पहचान छिपाकर युवती से निकाह का मामला; SIT गठित, आरोपी सलमान गिरफ... Greater Noida News: अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में डांसर डिंपल चौधरी का विवाद; सोशल मीडिया पर ट्रोल हो... International Yoga Day: बहादुरगढ़ में तैराकों का अनूठा योग सत्र; स्विमिंग पूल के अंदर पानी में किया ... BJP Haryana News: कुरुक्षेत्र में भाजपा का बड़ा सांगठनिक फेरबदल; रमेश सैनी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष

बंद कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी सूचना

भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने जाटखेड़ी इलाके में एक फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद किया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक इस फ्लैट में किराये से रहता था और पांच दिन से बाहर नहीं निकला था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवक के स्वजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है।

मिसरोद थाने के एएसआइ मुकेश बेडरे ने बताया कि मूलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय अमनदीप पुत्र कुलदीप सिंह होरा जाटखेड़ी स्थित फार्चून सिटी कांप्लेक्स में किराए के फ्लैट में अकेला रहता था। बुधवार दोपहर को फ्लैट से दुर्गंध आने के कारण पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस किसी तरह से दरवाजा खोलकर फ्लैट के अंदर पहुंची, तो एक कमरे में पलंग पर युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक किसी प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता था। वह पिछले कुछ समय से वर्क फ्राम होम कर रहा था।