ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म...

डुमना के आधुनिक एयरपोर्ट की छत वर्षा के कारण टूटकर कार पर गिरी

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत गुरुवार को एकाएक टूट गई। जहां ये छत गिरी उसके नीचे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी। छत टूटकर सीधे कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हाल ही में लोकार्पित किया गया था एयरपोर्ट

ये एयरपोर्ट हाल ही में लोकार्पित किया गया था। इसे एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यह हासदा सुबह के वक्त हुआ। वर्षा के बीच पैसेंजर ने अपनी कार एमपी 20 जेड सी 5496 को टर्मिनल भवन के पोर्च पर खड़ी की। भवन के बाहर केएनओपी लगी हुई है।

पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार

वर्षा का पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार बढ़ गया और कुछ ही पल में केएनओपी का हिस्सा टूटकर नीचे कार की छत पर गिरा। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे इस वजह से वो सब सकुशल थे।

वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया

मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है।