ब्रेकिंग
Singhast 2028 Preparation: उज्जैन दौरे पर सीएम और केंद्रीय मंत्री; धार्मिक पर्यटन और शहरी विकास के र... Rewa ED Raid: रीवा के चर्चित ठेकेदार के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा; ढेकहा इलाके में मची हलचल SMA Disease Treatment: इंदौर की मासूम के इलाज के लिए हाई कोर्ट की पहल; 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जु... Yuzvendra Chahal in Ujjain: महाकाल की शरण में पहुंचे मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल; भस्म आरती में हुए... Omkareshwar News: सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ जंग; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदर्शनी का लिया जायज... Mohan Yadav vs Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की सियासत में बयानों का वार; 'टपोरी' से 'चप्पू' तक पहुंची ज... Bhopal Slum-Free City: भोपाल का कायाकल्प; बाणगंगा और दानापानी में 3,732 करोड़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स... Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का...

थार चला रही लड़की ने पहले ठेले को मारी टक्कर फिर ई-रिक्शा से टकराई, लोगों ने उसके साथी युवक को पीटा

इंदौर। भमोरी चौराहे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार थार ने पहले फल के ठेले को टक्कर मारी, गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से थार सामने से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके चलते ई-रिक्शा फुटपाथ पर चढ़ गया। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थार एक युवती चला रही थी। काफी देर तक भीड़ ने रास्ते में जाम लगा दिया। युवती और उसका साथी युवक माफी मांगते रहे मगर बेकाबू भीड़ ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और थार में तोड़फोड़ कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पाटनीपुरा की तरफ से थार (एमपी 09डीए4840) आ रही थी। वह पहले भमोरी चौराहे के पास खड़े ठेले से टकराई। स्पीड ज्यादा होने के चलते टकराने के बावजूद वाहन नहीं रुका और सयाजी की तरफ से आ रही ई-रिक्शा (एमपी 09आरबी 1935) को टक्कर मार दी। चालक वहीं गिर पड़ा और ई-रिक्शा फुटपाथ पर चढ़ गया। इस बीच थार चौराहे पर बंद हो गई।

लोगों ने वाहन चालक युवती को गाड़ी से निकाला। उसके साथ मौजूद युवक को भी बाहर निकाला। इस बीच वहां खड़े लोगों ने युवक से मारपीट कर दी। युवती के साथ भी बदतमीजी करने लगे। कुछ लोगों ने युवती को दो-तीन बार धक्का भी दिया।

इस बीच कुछ लोगों ने युवक को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। वहीं युवती गाड़ी में जाकर बैठ गई और जाने लगी तो वहां मौजूद कुछ लोग भी गाड़ी में युवती के पास बैठ गए। वह रोने लगी। फिर भी लोग गाड़ी से नहीं उतरे। 20 मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची। बावजूद इसके युवती इतनी डर गई कि गाड़ी से नहीं उतरी। दोनों पक्षों को पुलिस विजय नगर थाने ले गई।