ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक

PAK सेना की काली करतूतों का एक बार फिर पर्दाफाश, मारे गए आतंकी से बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल चुन चुनकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. कल यानी गुरुवार को कठुआ के हीरानगर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी के पास से पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदा गया माइक्रो सैटेलाइट संचार उपकरण बरामद किया गया है. मारे गए दोनों आतंकी सीमा पार से आए थे.

दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, ग्रेनेड और लंबे समय तक चलने वाले खाने पीने के सामान और दवाईयां भी मिली है. सभी पाकिस्तान मेड हैं. कठुआ एनकाउंटर में मारे आतंकी हैदर की तस्वीर सामने आई है. हैदर पाकिस्तान के रावलकोट का रहने वाला था. कठुआ के हीरानगर के सैदा सुखल इलाके में एक बार फिर ग्रामीणों को संदिग्ध दिखे हैं.

ग्रामीणों ने जम्मू कश्मीर पुलिस को संदिग्ध देखे जाने के बाद सूचना दी. इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस पैरामिलिट्री फोर्सेस और सेना की तरफ से पूरे इलाके को कॉर्डन किया हुआ है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि देखा जाए कि कहीं इस इलाके में कोई और आतंकी तो नहीं छुपा है. वहीं, डोडा में भी आतंकियों की तलाश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही डोडा में छुपे हुए आतंकियों का खात्मा हो जाएगा.

रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले तीन दिन में तीन आतंकी हमले हुए हैं. सुरक्षाबल इन इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकी हमला हुआ था. शिवखोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी थी.

इस हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हो गए. आतंकियों ने 30 से 40 राउंड फायरिंग की थी. जम्मू-कश्मीर के डोडा में 12 जून को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.