ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

विराट कोहली का ये सूखा खत्म क्यों नहीं होता? T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाकर भी अब तक ये नहीं कर पाए

एक विज्ञापन की टैगलाइन है- भइया ये दीवार टूटती क्यों नहीं है? T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के सामने भी एक वैसी ही दीवार खड़ी है. रनों के बादशाह के सामने ये दीवार है शतकों के सूखे की. T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम अब तक सबसे ज्यादा 1141 रन दर्ज है. उनके नाम सबसे ज्यादा 14 अर्धशतक भी दर्ज है. लेकिन, जैसे ही नजर उनके शतकों की झोली पर पड़ती है, वो खाली दिखती है. ऐसे में सवाल तो उठना बनता ही है कि आखिर कब तक? कब खत्म होगा ये सूखा?

ऐसे सवालों के जवाब की तलाश में अब सबको इंतजार है T20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने का. सबको इंतजार है विराट कोहली के बल्ला लिए मैदान पर उतरने का. क्या विराट कोहली इस बार वो कर पाएंगे, जो वो साल 2012 से 2022 तक T20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नहीं कर सके है? क्या उनके बल्ले से निकलेगी ट्रिपल फीगर वाली वो पारी, जो उनके नाम को T20 वर्ल्ड कप में शतक ना लगा पाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट से निकाल बाहर करेगा?

T20 वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं

ऐसा नहीं है कि विराट कोहली T20 में शतक नहीं लगा सकते हैं. उनमें वो काबिलियत है, जिसकी नुमाइश वो T20 फॉर्मेट में खेले जाने वाली लीग IPL में 9 बार कर चुके हैं. लेकिन, IPL में 9 शतक और T20 वर्ल्ड कप में एक भी नहीं ये थोड़ा हैरान करता है.

विराट कोहली का T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो वो नाबाद 89 रन का है. मतलब, शतक बस 11 रन ही दूर था. इतना ही नहीं, T20 वर्ल्ड कप की पिच पर वो सबसे ज्यादा बार 50 रन की दहलीज लांघने वाले बल्लेबाज भी हैं. अब जो 50 रन की सीमा लांघ सकता है, वो शतक तक भी पहुंच ही सकता है. यकीनन, विराट कोहली के भी दिमाग में ये चीज जरूर होगी कि उनके नाम T20 वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं है. T20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली अपनी इस कसक को मिटाने की जरूर कोशिश करेंगे.