ब्रेकिंग
कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म...

मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक, सवा घंटे तक करता रहा ड्रामा, ट्रैफिक में फंसे रहे लोग

भोपाल। यातायात के लिहाज से शहर के व्यस्ततम क्षेत्र ज्योति टाकीज चौराहे पर बुधवार शाम पांच बजे तब सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरा युवक चौराहे पर लगे मोबाइल टावर पर करीब 50 फीट की उंचाई पर चढ़ गया। वह अपनी मांग लिखे पर्चे भी फेंकता जा रहा था। युवक को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इस वजह से चारों तरफ जाम लग गया। डेढ़ घंटे तक वहां अफरा-तफरी के हालात बने रहे करीब सवा घंटे बाद पुलिस नगर की रेस्क्यू टीम के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। एमपी नगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ स्वयं की एवं लोगों के जीवन को खतरे में डालने का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

मांगों के पर्चे नीचे फेंके

एमपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि युवक की पहचान कल्याण नगर, छोला निवासी 29 वर्षीय अर्जुन आर्य उर्फ जज्जाल साहब के रूप में हुई। शाम करीब पांच बजे टावर पर चढ़ने के बाद वह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ पर्चे फेंक रहा था। उनमें कई मांग लिखी हुई थीं। उसमें पुलिस की ड्यूटी आठ घंटे तय करने, पुलिस के वेतन में 10 हजार रुपये की वृद्धि करने और पुलिस की सेवानिवृत्ति की आयु 52 वर्ष करने की मांग की गई है। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता देने, तंबाकू, गुटखा का प्रचार करने वाले अभिनेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने, मिलावटखोरों और घूस लेने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी पर्चे में लिखी थी। करीब सवा घंटे तक वह टावर पर चढ़ा रहा। उसे नीचे उतारने के बाद उसके खिलाफ धारा-336 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

अर्जुन आर्य उर्फ जज्जाल तकरीबन एक साल पहले भी रायल मार्केट के पास लगे करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ चुका है। तब उसे शाहजहांनाबाद के तत्कालीन थाना प्रभारी जहीर खान ने टावर पर चढ़कर नीचे उतारा था।