ब्रेकिंग
कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म...

मणिपुर से निकलकर विमान से इंदौर पहुंचे मध्य प्रदेश के 23 छात्र-छात्राएं

इंदौर। मणिपुर से आ रहे 23 छात्र-छात्राएं आज शाम 7:40 बजे इंडिगो विमान सेवा से इंदौर पहुंच रहे हैं। एक छात्र छ‍िंंदवाड़ा का होने से कोलकाता से सीधे नागपुर पहुंचेगा।

उल्‍लेखनीय है कि मणिपुर में आरक्षण विवाद को लेकर भड़की हिंसा में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को राज्य सरकार ने सुरक्षित निकालने का फैसला किया था। विशेष विमान से मंगलवार को ढाई बजे इंफाल से छात्रों को गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली लाया गया।

यहां रात्रि विश्राम के बाद वे आज प्रदेश आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना था और भरोसा दिलाया था कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में फंसे छात्रों सहित अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के संपर्क में रहे। वहां प्रदेश के 24 छात्रों के होने की सूचना मिली थी।

एलायंस एयर के विमान में 50 सीटें मध्य प्रदेश के लिए आरक्षित की गई थी। छात्रों को प्रदेश लाने का पूरा खर्च सरकार उठा रही है।