ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं, यह विचारधारा की लड़ाई: सीएम अशोक गहलोत

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर रहे। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव है। पीएम को दौरे को भी इस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित कर रहे हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं, लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं है। यह विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के बीच शांति और सद्भाव होना चाहिए। हिंसा विकास को रोकती है। साथ ही साथ गहलोत ने कहा कि विपक्ष के बिना सरकार नहीं होती, इसलिए विपक्ष का सम्मान किया जाना चाहिए। गहलोत ने यह बातें करके कहीं न कहीं भाजपा पर भी निशाना साध दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं आपको (पीएम मोदी) पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा।
वहीं, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते। उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है। मोदी ने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था, ये आप भलीभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।