ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...

IPL 2023 के बीच में टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने कराया ऑपरेशन

भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल का दाहिनी जांघ का ऑपरेशन सफल रहा है और उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह 31 वर्षीय बल्लेबाज IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गया था. इस चोट के कारण वह IPL के बाकी बचे मैचों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गए थे.

टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने कराया ऑपरेशन

केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरा अभी-अभी ऑपरेशन हुआ है जो सफल रहा. चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मैं सहज रहा रहूं और सब कुछ सुचारू रूप से संपन्न हो.’बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं. केएल राहुल बल्लेबाज के अलावा एक विकेटकीपर के तौर पर भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की उम्मीद थे. ऐसे में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को WTC फाइनल खेलने के लिए बुलाया गया है.

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल जैसे अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया को ईशान किशन की जरूरत थी, क्योंकि केएस भरत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में ही फिसड्डी साबित हुए हैं. लंदन के ओवल में सात से 12 जून तक होने वाले WTC Final के लिए राहुल की जगह ईशान किशन को भारतीय टीम में चुना गया है. राहुल ने हालांकि कहा कि वह जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘अब मैं आधिकारिक रूप से चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहा हूं. मैं पूरी तरह फिट होने और मैदान पर वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’ भारत की तरफ से खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने वाले राहुल ने साल के आखिर में होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में वापसी करने को अपना लक्ष्य बनाया है.