ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मेरठ में जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना रोड स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत हो गई है। रविवार सुबह दोनों भाई एक ही कमरे में मृत मिले हैं। जानकारी मिलते ही गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।  मूल रूप से रजपुरा के रहने वाले मीरपाल (42) और विकास (22) पुत्र राजकुमार मवाना रोड स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने मकान बनाकर रह रहे थे। रविवार सुबह दोनों भाई को उनकी मां कश्मीरी ने उन्हें दोनों को मृतक हालत में देखा। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों का कहना है कि जहरीली शराब से पीने से दोनों की मौत हुई। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटनास्थल से 5 कदम की दूरी पर शराब का ठेका भी है, जोकि अवैध रूप से पीडब्ल्यूडी की जमीन में चल रहा है।  अंदेशा है कि इसी शराब के ठेके से दोनों भाइयों ने शराब लेकर सेवन किया हैं। जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।