ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

अवैध वसूली मामले में नप गई पूरी चौकी, 3 सस्पेंड पुलिसकर्मी, 14 सिपाही लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में गढ़ी चौकी के दो दरोगा के रिश्वतखोरी को लेकर आपस में बातचीत का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एसएसपी ने मामले में जांच बैठाई। जांच में आरोप सही साबित हो गया। आरोप साबित होने के बाद एसएसपी ने 17 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।

एसएसपी ने कराई थी वीडियो की जांच

जानकारी के मुताबिक, किला थाने की गढ़ी पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की रिश्वत को लेकर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने जांच कराई। जिसमें जांच हुई तो पता चला की वीडियो सही है। जैसे ही जांच हुई तो दरोगा और सिपाही अपना बचाव करने लगे। जबकि थाना प्रभारी किला ने भी चुप्पी साध ली। एसपी सिटी ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को दी।

3 सस्पेंड और 14 पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

एसपी सिटी द्वारा रिपोर्ट जमा करने के बाद एसएसपी ने सभी 17 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गये हैं, जबकि 14 पुलिसकर्मियो को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिसकर्मियों को भी हिदायत जारी कर दी गई कि भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।