ब्रेकिंग
Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,...

पुल की रेलिंग तोड़ नहर में गिरा ट्रक….अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुआ

श्रावस्ती में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है। इसी के साथ-साथ नेशनल हाईवे 730 पर सड़क दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को नेशनल हाईवे 730 पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक नहर के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पानी में जा गिरा। हादसे में चालक चोटिल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग ट्रक को पानी से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

नेशनल हाईवे 730 से एक ट्रक बलरामपुर से बहराइच की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक इकौना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट के पास स्थित सरयू नहर के पुल पर पहुंचा, तभी ट्रक के अगले पहिये का टायर फट गया। जिसके चलते ट्रक बेकाबू हो गया और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर के गहरे पानी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ट्रक की रफ्तार काफी धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि हादसे में ड्राइवर चोटिल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। पुलिस ग्रामीणों की मदद से ट्रक के बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।