ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Jacqueline Fernandez ने वापस ली बहरीन की यात्रा करने वाली याचिका

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज पूछताछ के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज ने बहरीन यात्रा के लिए अपनी याचिका वापस ले ली है। यह याचिका जैकलीन ने अदालत की आपत्ति के बाद दिल्ली कोर्ट में दायर की थी। इस मामले में अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि मामला अभी महत्वपूर्ण चरण में है।

बता दें कि अभिनेत्री जैकलीन अपने परिवार के पास बहरीन जाना चाहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 23 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक वहां रहना चाहती थीं। इस अर्जी पर कोर्ट को आज निर्णय सुनाना था।

बता दें कि जैकलीन इस वक्त 200 करोड़ के ठगी मामले में फंसी हैं, जो महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।  जैकलीन का नाम ईडी की चार्जशीट में दर्ज है। मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन के विदेश जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं, जैकलीन ने कोर्ट से बहरीन जाने की इजाजत मांगी। वहां उनके पेरेंट्स रहते हैं। इस केस के चलते एक्ट्रेस उनसे मिलने नहीं जा पाई हैं। जैकलीन ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपनी बीमार मां से मिलना चाहती हैं, उन्हें 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक  बहरीन जाने की अनुमति दी जाए। मगर आज एक्ट्रेस ने अर्जी वापस ले ली है।