ब्रेकिंग
IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला...

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक और मयंक पर लगाया बड़ा

IPL Auction 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को आयोजित आईपीएल की छोटी नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीदे। हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। उसने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। सनराइजर्स ने नीलामी से पहले अपने कप्तान केन विलियम्सन को भी बाहर कर दिया था। ऐसे में मयंक टीम के नए कप्तान हो सकते हैं। हैरी ब्रुक और मयंक के अलावा हैदराबाद ने हेनरिच क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, नीतीश रेड्डी, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, सनवीर सिंह, समर्थ व्यास, अकील हुसैन, मयंक मार्कंडे और आदिल रशीद को खरीदा।

नीलामी से पहले हैदराबाद के खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़ रुपये)
मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये)
अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रुपये)
हेनरिच क्लासेन (5.25 करोड़ रुपये)
नीतीश रेड्डी (20 लाख रुपये)
उपेंद्र यादव (25 लाख रुपये)
मयंक डागर (1.80 करोड़ रुपये)
विवरांत शर्मा (2.60 करोड़ रुपये)
सनवीर सिंह (20 लाख रुपये)
समर्थ व्यास (20 लाख रुपये)
अकील हुसैन (एक करोड़ रुपये)
मयंक मार्कंडे (50 लाख रुपये)
आदिल रशीद (2 करोड़ रुपये)

नीलामी के बाद हैदराबाद की टीम: 
बल्लेबाजः हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह।
ऑलराउंडरः समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर।
गेंदबाज: उमरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।