ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

हमीरपुर की महिला सिपाही 2002 से लापता, 20 साल बाद भी नहीं खोज पाई UP Police, अब भाई ने CM आवास के सामने दी आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जनपद में एक शख्स बहन की तस्वीर लेकर दर-दर भटक रहा है। उसका कहना है कि सिपाही बहन राधा 20 साल से लापता (Lady Constable Radha) है, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। लेकिन पुलिस अभी तक उसे खोज नहीं सकी। अब शख्स ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर बहन की तलाश कराने की मांग की है। यही नहीं, बहन के न मिलने पर 26 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजने वाला सख्स हमीरपुर जनपद के रहुनिया धर्मशाला का निवासी है। उसकी बहन राधा पुलिस विभाग में सिपाही थी, जिसकी तैनाती झांसी जनपद में थी। साल में बहन राधा को समन तामील के लिए प्रयागराज नैनी भेजा गया था। इसके बाद वह अचानक से लापता हो गईं।

झांसी महिला कोतवाली में नैनी से लौटकर न आने की जानकारी दी गई। इस पर प्रयागराज के नैनी थाने में महिला सिपाही राधा की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई लेकिन तब से लेकर अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। भाई दुर्गा सिंह ने बताया कि बहन के लौट कर आने का इंतज़ार करते करते मां की 2002 में सदमे से मौत हो गई। बड़ी बहन की बीमारी से मौत हो गई। लेकिन वह अभी भी बहन के मिलने की आस में है।

दुर्गा सिंह ने बताया कि बहन की तलाश करने के लिए मुख्यमंत्री को पहली रजिस्ट्री आठ दिसंबर व दूसरी रजिस्ट्री 19 दिसंबर को की थी। पुलिस विभाग भी महिला सिपाही बहन का पता नहीं लगा सकी है। परिवार की हालत ठीक नहीं है, बहन के फंड, वेतन आदि अनुकंपा नियुक्ति कुछ भी नहीं मिला है।

दुर्गा ने कहा कि अगर बहन को खोजकर नहीं लाया गया तो वह 26 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगा। इस मामले में सीओ सदर राजेश कमल का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, युवक की समस्या को सुनकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।