ब्रेकिंग
Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत... Indian Air Force Rafale Deal: 114 नए राफेल और उन्नत Meteor मिसाइल से लैस होगी IAF; चीन-पाकिस्तान पर ... Prayagraj News: खान ग्लोबल क्लासेस सील; सुरक्षा मानकों में खामियों के चलते पीडीए की बड़ी कार्रवाई Delhi-NCR Dust Storm: दिल्ली-नोएडा में धूल भरी आंधी का कहर; विजिबिलिटी हुई कम, प्रशासन ने जारी किया ... Pandariya News: बढ़ते अपराध के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; विधायक का पुतला दहन, थाना प्रभारी... Medical Colleges in CG: मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और डॉक्टरों के आधे से ज्यादा पद रिक्त; बदहाल स्व...

ऑस्कर की रेस में पहुंची ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’

साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही हैं साथ ही कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल कर रही हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा हिंदी में रिलीज के बाद भी जबरदस्त कमाई की है और अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म को ऑस्कर में नामित होने के लिए भी भेजा गया है।

एक मीडिया ग्रुप से बात करते हुए होम्बले प्रोडक्शंस के फाउंडर विजय किरांगदुर ने कहा, “हमने ऑस्कर के लिए कांतारा को लेकर आवेदन कर दिया है, हालांकि अंतिम नामांकन अभी बाकी है। उन्होंने आगे कहा कांतारा एक कहानी के रूप में इतनी गहरी है कि हमें उम्मीद है, यह दुनियाभर में भी एक आवाज पा सकती है।” बता दें कि फिल्म कांतारा का निर्माण होम्बले फिल्म्स के अंतर्गत किया गया है।

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, तकरीबन 16 करोड़ में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 24 नवंबर से इस यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। हालांकि भी इसे सिर्फ चार भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में ही रिलीज किया गया है।

यह है कांतारा की कहानी
बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो ‘कांतारा’ में मिथकों, किंवदंतियों और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। जिसके दृश्य किसी को भी रोमांचित कर देने के लिए काफी हैं।