ब्रेकिंग
Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा...

जयदेव उनादकट की 12 साल बाद टीम में हुई वापसी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जयदेव उनादकट को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने 12 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी की है। उनादकट को कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका दिया गया। कुलदीप ने इस सीरीज के पहले मैच में गेंद और दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे और मैच में कुल आठ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, लेकिन इस मैच में उनादकट को उनके ऊपर तरजीह दी गई है।

12 साल में बदल गई पूरी टीम
उनादकट के पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच भारतीय टीम पूरी तरह से बदल गई है। उस मैच में कप्तानी करने वाले धोनी अब संन्यास ले चुके हैं। वहीं, उस मैच में उनादकट के साथ खेलने वाले राहुल द्रविड़ अब भारतीय टीम के कोच हैं। ईशांत शर्मा को छोड़कर उस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। ईशांत ने भले संन्यास नहीं लिया हो, लेकिन वह भी टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी वापसी की संभावनाएं भी ना के बराबर हैं।

जयदेव उनादकट के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

विराट से पहले हुआ था उनादकट का डेब्यू
जयदेव उनादकट ने विराट कोहली से पहले भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। उनके बाद विराट भारत की टेस्ट टीम में आए। शानदार बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड बनाए। टीम के कप्तान भी बने और विदेश में कई टेस्ट सीरीज जीतीं। वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बने और कप्तानी भी छोड़ दी। अब वह बतौर बल्लेबाज भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उनादकट के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।