ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...

Tiger Shroff Firing Reaction: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा?

Firing On Tiger Shroff: जब मायानगरी मुंबई की सड़कों पर किसी लोकप्रिय स्टार की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जाती हैं, तो ये सिर्फ एक शख्स पर हमला नहीं होता, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी होती है. मुंबई के जुहू इलाके में हुए हालिया जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन इस सनसनीखेज घटना के बाद इंडस्ट्री के भीतर जिस तरह की चुप्पी और सन्नाटा पसरा हुआ है, उसने एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, आखिर बॉलीवुड पर हमला होता है और बॉलीवुड खुद इस पर खामोश क्यों रहता है? टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को सुनियोजित तरीके से डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा एक्टर रणवीर शौरी, विद्युत जामवाल, राम गोपाल वर्मा और फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया जैसे कुछ गिने-चुने चेहरों ने सोशल मीडिया पर खुलकर इस घटना की निंदा की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लेकिन इसके बावजूद, इंडस्ट्री के मुख्यधारा के बड़े सितारे- खास तौर पर ए लिस्टर्स और फिल्म जगत के बड़े दिग्गज इस मामले पर पूरी तरह चुप बैठे हैं. किसी भी बड़े सुपरस्टार का इस पर कोई ओपन ट्वीट या पोस्ट सामने नहीं आया है.

🔒 खामोशी के पीछे की असली वजह क्या? पर्दे के पीछे चल रही सुरक्षा और रणनीतियां

इस पूरी चुप्पी और अंदरूनी समीकरणों पर बातचीत करते हुए जानी-मानी सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट दीपिका वर्मा ने एक बेहद अहम पहलू सामने रखा. उनके मुताबिक ये सोचना बिल्कुल गलत है कि अगर कोई एक्टर सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिख रहा है, तो वे इस मामले से बेखबर है या आपस में बात नहीं कर रहे हैं. दीपिका वर्मा का कहना है कि सलमान खान, आमिर खान या अन्य बड़े कलाकार इस स्तर के गंभीर और संवेदनशील मामलों में सीधे तौर पर सरकार, सुरक्षा एजेंसियों या उच्च स्तर पर संपर्क में रहते हैं. जब किसी सेलिब्रिटी को लगातार रैंसम कॉल या गैंग्स की तरफ से धमकियां मिल रही हों, तो वे ट्विटर या इंस्टाग्राम पर खुलकर बयानबाजी करने के बजाय पर्दे के पीछे से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डायरेक्ट चैनल्स का इस्तेमाल करते हैं. अगर इस मामले में कुछ रिएक्शन देना भी हो तो आने वाले दिनों में सब मिलकर एक कॉमन मतलब वाला पोस्ट कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटें और 90 के दशक के उस दौर को देखें जब अंडरवर्ल्ड का आतंक अपने चरम पर था, तो स्थितियां बिल्कुल अलग थीं. संजय दत्त की गिरफ्तारी और उन पर आतंकवाद से जुड़े मामले (टाडा) के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज खुलकर सड़कों पर उतरे थे, प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और सरकार के सामने अपनी बात रखी थी. उस दौर में विरोध मार्च और खुले बयानों का एक दौर देखा गया था. लेकिन आज के दौर में समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. दीपिका वर्मा ने ये भी कहा कि हाल के वर्षों में कई प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया मुलाकातों के दौरान खुद कई बड़े सितारे और निर्देशकों ने ये बात साफ की है कि हर संवेदनशील या आपराधिक मामले पर सोशल मीडिया पर कूदना या बयान देना समझदारी नहीं है. अमिताभ बच्चन समेत कई वरिष्ठ कलाकारों ने अलग-अलग मंचों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पहले भी ये स्पष्ट किया है कि इंडस्ट्री के भीतर संवेदनाओं का आदान-प्रदान और सुरक्षा को लेकर होने वाले प्रयास बिना किसी शोर-शराबे के होते हैं.

⚠️ बदल गया है डिजिटल जमाना: सोशल मीडिया की ट्रोलिंग और जान की हिफाजत की असली लड़ाई

इस खामोशी के पीछे एक और बहुत बड़ा और कड़वा सच ये है कि पिछले कुछ समय में जब सलमान खान या रोहित शेट्टी जैसे दिग्गजों पर हमले और धमकियों के मामले सामने आए, तब खुद इन सितारों ने अपने करीबियों और परिवार वालों को ये सलाह दी थी कि वे उनके घर आकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने से बचें. कोई भी ये नहीं चाहता कि अनजाने में ही सही, लॉरेंस बिश्नोई गैंग या इन आपराधिक सिंडिकेट्स के रडार पर कोई दूसरा शख्स आ जाए. जैसे टाइगर श्रॉफ का सलमान खान के साथ कोई सीधा प्रोफेशनल या पर्सनल रिश्ता नहीं है, और सलमान मूल रूप से जैकी श्रॉफ के ज्यादा करीब हैं. इसके बावजूद टाइगर को निशाना बनाया जाना ये बताता है कि दायरा कितना बड़ा हो चुका है. ऐसे में कोई भी जानबूझकर ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहता. इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों की तरफ से भी यही हिदायत दी जाती है कि ऐसे मामलों में अनियोजित बयानबाजी या इंटरव्यू से दूर रहा जाए. यही कारण है कि इस पर सोच-समझकर सार्वजनिक रूप से रिएक्ट न करने का फैसला लिया जाता है. आज के डिजिटल युग में स्थिति ये है कि अगर कोई सेलिब्रिटी किसी गंभीर मामले पर एक ट्वीट भी कर दे, तो उसके अनगिनत मतलब निकाले जाते हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सैलाब आ जाता है और बात का बतंगड़ बन जाता है. यही वजह है कि आज के कलाकार और उनके पीआर मैनेजर्स खुले में आकर बयान देने के बजाय पूरी तरह सतर्क और गोपनीय रहना पसंद करते हैं. टाइगर श्रॉफ पर हुआ ये हमला सिर्फ एक कार पर गोलीबारी नहीं है, बल्कि ये इंडस्ट्री के उस खौफनाक सच को बयां करता है, जहां सितारे कैमरे के सामने तो चमकते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे वे किस दबाव और सुरक्षा घेरे में जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर भले ही सन्नाटा हो, लेकिन पर्दे के पीछे चल रही बैठकों और सुरक्षा एजेंसियों की हलचल यह बता रही है कि खतरा कितना गहरा है. क्योंकि ट्वीट करने से ज्यादा जरूरी जान की हिफाजत करना है. हर सितारा यह जानता है कि सोशल मीडिया की लाइक-डिसलाइक की जंग से कहीं बढ़कर असली लड़ाई सुरक्षा की है.