ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

Dumri Giridih Road Crime: मैगी पॉइंट पर विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गिरिडीह: डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बंदरकुप्पी के समीप पुलिस सहायक अवर निरीक्षक के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी सतीश यादव (आजसू छात्र संघ का जिला उपाध्यक्ष) की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सतीश ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने कर दी है।

⚡ मैगी पॉइंट पर मामूली कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

बता दें कि गुरुवार (24 सितंबर) की रात को सहायक अवर निरीक्षक मुसाफिर सिंह यादव का पुत्र मुफस्सिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव अपने साथियों के साथ बंदरकुप्पी मैगी पॉइंट गया था। जहां पर पीरटांड थाना इलाके के नावाडीह निवासी सतीश यादव भी पहुंचा। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद सतीश यादव बराकर की तरफ चला गया, जबकि ऋतिक गिरिडीह की तरफ आने लगा। थोड़ी देर में सतीश अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और मैगी पॉइंट पर आकर ऋतिक को खोजने लगा। पता चला कि ऋतिक आगे गया है। सतीश भी अपने गुर्गों के साथ आगे बढ़ा तो रास्ते में ही (बदगुन्दा मोड़ से पहले) ऋतिक और उसके साथी मिल गए, जो कार रोके हुए थे। यहीं पर ऋतिक के ऊपर हमला कर दिया गया। उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया।

🔍 एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई

इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सतीश फरार हो गया था। फरार होने के बाद उसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इस बीच पूरे कांड के अनुसंधान और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन के साथ-साथ, अवर निरीक्षक विवेक माधुरी, एसपी द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल के पदाधिकारी अवर निरीक्षक मणिकांत समेत अन्य पदाधिकारी व टेक्निकल सेल के कर्मियों को शामिल किया गया।

⚖️ पुलिस पूछताछ में अन्य आरोपियों की तलाश जारी

टीम घटना के बाद से ही छापेमारी और फरार अभियुक्तों की खोज में जुट गई थी। साक्ष्य और सबूत इकट्ठा किए गए और अंततः कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि सतीश की गिरफ्तारी एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिले पुख्ता इनपुट पर हुई है। अभी भी अभियुक्त से पूछताछ जारी है। पूछताछ में इस कांड में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी पुलिस इकट्ठा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।