ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

टांडा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! DSP दविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में चलाया गया ‘कासो’ सर्च ऑपरेशन

टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर, पंजाब): टांडा पुलिस ने क्षेत्र में नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसने के उद्देश्य से ‘कासो’ (CASO – Cordon and Search Operation) अभियान के तहत विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह पूरी कार्रवाई डीएसपी (DSP) टांडा दविंदर सिंह बाजवा और थाना प्रभारी (SHO) टांडा अमरजीत कौर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में चंडीगढ़ कॉलोनी सहित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील इलाकों में अंजाम दी गई।

🔍 संवेदनशील इलाकों की घेराबंदी कर खंगाले संदिग्ध ठिकाने, पुलिस टीमों ने की सघन चेकिंग

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस बल की विभिन्न टीमों ने चिह्नित संवेदनशील इलाकों की पूरी तरह घेराबंदी कर दी।

पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली, संदिग्ध वाहनों की मौके पर चेकिंग की तथा चिह्नित स्थानों पर जाकर सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की पुरजोर अपील की।