ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज; एक्सपर्ट से जानें बचाव

बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो इसे कम करने पर काम करना चाहिए, क्योंकि इस वजह से हार्ट अटैक तक आ जाता है और सिचुएशन जानलेवा बन जाती है। एक्सपर्ट बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को ‘साइलेंट किलर’ भी बोलते हैं। भारतीयों के खानपान की बात करें तो आज के समय में यह सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है। हर दिन मैदा से बनी चीजें, शुगरी-ऑयली फूड्स और किसी भी समय कुछ भी खाना लोगों की आदत बन गई है। ऑयली फूड और फिजिकली एक्टिव न रहना हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का मरीज बनाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी आदतें हैं जो हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का शिकार बना देती हैं। इस टॉपिक पर टीवी9 ने डॉ. अमर सिंघल (डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली) से बातचीत की। आइए जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

👨‍⚕️ एक दिन में नहीं बढ़ता हाई कोलेस्ट्रॉल, जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

डॉक्टर अमर सिंघल कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे इसकी वजह बनती हैं। ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन जैसी गलतियां शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं। देखा जाए तो लोग और भी गलतियां दोहराते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि फिजिकली एक्टिव न रहना, देर तक एक ही जगह बैठना, बढ़ता वजन, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन और पर्याप्त नींद न लेना भी इसके अहम कारण हैं।

🩺 ये बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हैं बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजहें

कई मामलों में डायबिटीज, थायरॉयड की बीमारी, किडनी संबंधी समस्याएं और पारिवारिक (जेनेटिक) कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। शुरुआत में हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बहुत जरूरी है।

🥗 खानपान और लाइफस्टाइल का ऐसे रखें ख्याल, नियंत्रित रहेगा एलडीएल लेवल

संतुलित आहार, रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि (एक्सरसाइज या वॉक), वजन नियंत्रित रखना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही इलाज व दवाओं का पालन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है।