ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

Joe Root on ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जो रूट का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ जीत पर कही यह बात

कार्डिफ: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) का मानना है कि देश की अगली पीढ़ी के युवा क्रिकेटरों को 50 ओवरों के क्रिकेट (ODI Cricket) का अधिक अनुभव नहीं मिलने के कारण उन्हें ‘खेलते हुए ही सीखना’ होगा। उनका कहना है कि अनुभव की कमी के कारण दबाव के हालात के अनुकूल ढलना खिलाड़ियों के लिए काफी अहम हो जाता है। बता दें कि रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 133 गेंदों में नाबाद 99 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 234 रनों का लक्ष्य चार विकेट बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया।

घरेलू क्रिकेट में 50 ओवरों के मैचों की कमी सबसे बड़ी चुनौती

गौरतलब है कि इस मैच से पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पिछले 20 वनडे मुकाबलों में से 14 में पराजय का सामना करना पड़ा था। इस स्थिति पर बात करते हुए जो रूट ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण (Debut) करने से पहले घरेलू स्तर पर 50 ओवरों की नियमित प्रतिस्पर्धाओं के जरिए उस तरह का अनुभव नहीं मिल पा रहा है, जो पहले के खिलाड़ियों को मिलता था। उन्होंने इसे इंग्लैंड की टीम और युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया।

‘शतक चूकने का मलाल नहीं, नंबर वन टीम को हराना ज्यादा संतोषजनक’

रूट ने भविष्य की चिंता जताते हुए कहा, “अभी ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में भी टीम में जो भी नया खिलाड़ी आएगा, उसे 50 ओवरों के क्रिकेट की उतनी समझ या अनुभव नहीं होगा, क्योंकि अब घरेलू स्तर पर यह प्रारूप उतना नहीं खेला जाता है।”

वहीं, अपनी 99 रनों की नाबाद पारी पर बात करते हुए रूट ने कहा कि उन्हें अपना शतक पूरा न कर पाने का कोई मलाल नहीं है। भारत जैसी शीर्ष वनडे टीम के खिलाफ जीत हासिल करना उनके लिए कहीं अधिक संतोषजनक है। उनका मानना है कि इस जीत से निर्णायक मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा, “अगर हम हार जाते तो बहुत बुरा लगता, क्योंकि हम जीतने के लिए ही मैदान पर उतरते हैं। अब हमारे पास दुनिया की नंबर एक टीम को सीरीज में हराने का एक शानदार मौका है।”