ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन

हरियाणा के हिसार जिले से एक रोंगटे खड़े करने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शहर के सिटी थाना रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे लिफ्ट में फंसने से कुंभाखेड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय जसबीर की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि लिफ्ट में झटका लगने के कारण युवक की गर्दन लोहे के एंगल में फंसकर धड़ से अलग हो गई।

🔍 CCTV फुटेज से हुआ हादसे का खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शुरुआत में इसे हत्या का मामला बताते हुए आशंका जताई। हालांकि, जब पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में देखा गया कि जसबीर जब लिफ्ट से दूसरी मंजिल की ओर जा रहा था, तब गद्दा हिलने के कारण वह उसे संभालने के लिए गर्दन बाहर निकालने लगा। इसी दौरान उसकी गर्दन लोहे के एंगल में फंस गई और लिफ्ट के दबाव से सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। फुटेज देखने के बाद परिजन पुलिस की जांच से सहमत हो गए।

👮 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जसबीर पेशे से हलवाई था। वह शनिवार रात को अपने जानकार के पास दुकान पर ही रुक गया था। रविवार तड़के जब वह गद्दा लेकर ऊपर जा रहा था, तभी यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया (दुर्घटना) कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। डीएसपी प्रिया शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।