ब्रेकिंग
Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब... Maharashtra Rain News: मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र बेहाल, करंट लगने से किशोरी की मौत; NDRF तैनात Hapur DSO Seema Chaudhary News: जिला पूर्ति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, मां की शिकायत पर धोखाधड़ी और जम... Raipur Ganja Smuggling: गांजा तस्करों पर रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 आरोपी गिरफ्तार और 2.5 करोड़ क... Bamani-dih News: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नए अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ, CM साय ने दी विकास की सौग... NH-45 Quality Issue: पहली ही बारिश में उखड़ी सड़क, दरारें पड़ने से निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठ... Surajpur News: मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए भूमि सीमांकन शुरू, ग्रामीणों के विरोध के बीच ...

Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे सरकार

जमशेदपुर में हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड पुलिस और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस का स्वभाव बन चुका है कि वह किसी भी घटना के बाद मामले को भटकाने का काम करती है। जमशेदपुर मामले में भी यही हो रहा है, जहां एक मनगढ़ंत कहानी बुनकर केस को दबाने और निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

🕵️ व्यापारी नीरज सिंह पर पुलिसिया कार्रवाई को बताया गलत

आदित्य साहू ने स्पष्ट किया कि जिस व्यापारी नीरज सिंह को पुलिस इस मामले में लपेट रही है, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नीरज सिंह का बार अवैध था, तो प्रशासन ने उसे पहले बंद क्यों नहीं किया? बार के पास सरकार द्वारा प्रदत्त वैध लाइसेंस है। उन्होंने पूछा, “क्या हत्या बार के भीतर हुई? हत्या तो बीच चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में हुई है, फिर केस की दिशा क्यों बदली जा रही है?”

🛑 पुलिस की मौजूदगी पर उठे गंभीर सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना के दिन पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की आंखों के सामने हुई। युवक अपनी जान बचाने के लिए पुलिस की गाड़ी में घुसा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में उसे खींचकर मार डाला। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद रहे लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

👨‍👩‍👧‍👦 परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस द्वारा नीरज सिंह की गाड़ियों को सीज करना और उनके परिवार (पत्नी एवं बेटी) को प्रताड़ित करना अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा किसी को गलत संरक्षण नहीं देगी, लेकिन किसी निर्दोष के साथ ज्यादती भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि असली दोषियों को सजा मिले और कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।