ब्रेकिंग
Bijapur Farmers Protest: डीजल-पेट्रोल की किल्लत से परेशान किसानों का हल्ला बोल; विधायक के नेतृत्व मे... Chhattisgarh Driver Protest: महासमुंद में ड्राइवरों की विशाल रैली; 15 सूत्रीय मांगों के लिए कलेक्ट्र... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री; दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, गर्मी... CIMFR Innovation: कोयला खदानों के कचरे से अब बनेंगे सड़क और पुल; सिंफर वैज्ञानिक की बड़ी खोज Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब एक महीने का वेतन मिलेगा अग्रिम, जानें नियम Madhuban Encroachment News: मधुबन में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण से मचा बवाल; ग्रामीणों ने दी आंदोल... Jharkhand T20 Cricket League 2026: छोटानागपुर रॉयल्स और संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ किया लीग चरण... Train Cancelled List: पलामू में 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 16 एक्सप्रेस डायवर्ट; 28 जून तक रहेगा रेल... Jharkhand Weather Update: मानसून की सक्रियता से बदलेगा मौसम; रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अ... Ramgarh Mining News: सिरका खुली खदान में अचानक फूटी जलधारा; इलाका हुआ जलमग्न, उत्पादन कार्य रुका

Ganaur Police Encounter: सोनीपत में कुख्यात बदमाश गोपाल का एनकाउंटर; पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक जवान घायल

गन्नौर: सोनीपत के गन्नौर में खुबडू-नदिपुर माजरा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब सीआईए-1 सोनीपत और सीआईए गन्नौर की संयुक्त टीम का सामना कुख्यात बदमाश गोपाल से हो गया। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने के बजाय अपराधी ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

⚖️ दर्जनों जघन्य मामलों का आरोपी था गोपाल

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश गोपाल बेहद शातिर और खूंखार था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, शराब ठेकों पर लूट, तोड़फोड़ और आगजनी जैसे कई जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज थे। वह दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था, लेकिन 70 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद 23 मई को सरेंडर करने के बजाय वह फरार हो गया था।

💣 10 से 15 राउंड फायरिंग, हथियार बरामद

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल किसी व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड फायर हुए। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।