ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...

Ujjain News: उज्जैन के टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया कॉल, पुलिस ने शुरू की जांच

उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्थानीय फोटोग्राफर के व्हाट्सएप नंबर पर पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा मैसेज आया। संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि उज्जैन के टॉवर चौक पर 10 किलो RDX रखा गया है और शाम 6 बजे धमाका किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।

📱 कैसे मिली धमकी?

शहर के फोटोग्राफर अजय पटेल को सोमवार शाम 4:13 बजे से 4:28 बजे के बीच कई मैसेज मिले। मैसेज भेजने वाले ने खुद को रॉ एजेंट बताते हुए टॉवर चौक को बम से उड़ाने की बात कही। अजय ने तुरंत डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी। माधव नगर पुलिस ने युवक का मोबाइल लेकर जांच शुरू की और पाकिस्तान स्थित उस नंबर (+923456663253) के साथ चैट भी की।

🎭 देर रात मैसेज आया- “सॉरी, यह प्रैंक था”

मामले में तब नया मोड़ आया जब रात 8:08 बजे उसी नंबर से फिर से मैसेज आया, जिसमें लिखा था—”सॉरी फॉर प्रैंक, भाई आप पाकिस्तान के लोगों को इतना बुरा क्यों समझते हो?” इससे साफ संकेत मिले कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया प्रैंक कॉल था।

👮 एसपी ने की पुष्टि: स्थिति नियंत्रण में

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा, “सूचना को गंभीरता से लिया गया है और डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने टॉवर चौक की सघन तलाशी ली है। प्राथमिक जांच में यह मामला फर्जी और शरारतपूर्ण प्रतीत हो रहा है। शहर के नागरिकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सब कुछ कंट्रोल में है। आरोपी की पहचान करने के लिए साइबर टीम जुटी है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों से साझा की गई है।”