ब्रेकिंग
Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए... Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद... West Bengal BJP Government: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला ... Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने प... Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हा... Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी 'सैटेलाइट जैमर्स' के लिए रक... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,... Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह

Guna News: कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक निशा शर्मा ने लगाई फांसी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक निशा शर्मा ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक की असामयिक मृत्यु से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और साथी पुलिसकर्मी सदमे में हैं।

🏠 क्वार्टर नंबर ओआर 7 में मिला शव

जानकारी के अनुसार, आरक्षक निशा शर्मा कैंट थाने के पीछे स्थित क्वार्टर नंबर ओआर 7 में अकेली रहती थीं। सोमवार को उनका शव क्वार्टर के भीतर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

👮 तेज-तर्रार आरक्षक के रूप में थी पहचान

अशोकनगर जिले की मूल निवासी निशा शर्मा अपनी कार्यकुशलता और तेज-तर्रार छवि के लिए जानी जाती थीं। वह न केवल ड्यूटी के प्रति समर्पित थीं, बल्कि फोर-व्हीलर वाहन चलाने में भी निपुण थीं। कैंट महिला थाना और डीएससी में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वह कोतवाली में पदस्थ थीं।

🔍 पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। अभी तक आरक्षक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों और विभाग के सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।