ब्रेकिंग
Supreme Court AI Draft 2026: भारतीय अदालतों में AI के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का पहला ड्राफ्ट; जनत... West Bengal Political Crisis: तृणमूल कांग्रेस में महा-विस्फोट! 58 विधायकों के बाद अब TMC के 18 सांसद... Maharashtra Maratha Reservation: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला; मराठा समाज को अब OBC की त... Delhi Hotel Fire Action: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD का महा-एक्शन; हौजखास, हौज रानी और साकेत में... Mathura Police Controvery: 'रातभर थानों के चक्कर कटवाती रही पुलिस'—वृंदावन में ई-रिक्शा चालक सामान ल... Uttarkashi Tourism News: उत्तरकाशी में ट्रेकर के लापता होने पर गाइड और मैनेजर हिरासत में; ट्रेकिंग ए... Delhi Namo Oxygen Park: दिल्ली को मिला बड़ा तोहफा; सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव... Noida Fire Department: सेक्टर-75 के हादसे के बाद एक्शन; 22 हजार लीटर का वाटर बाउजर और 72 मीटर का हाइ... Delhi Government Big Decision: दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल; लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर अब सीधे एक... Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिसकर्मियों ने बचा...

Narsinghpur Crime News: नरसिंहपुर में कटनी के 26 वर्षीय युवा मजदूर ने लगाई फांसी; जिला अस्पताल में तोड़ तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ निवारी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्द में अपने परिवार के साथ कृषि मजदूरी (खेतों में काम) करने आए एक 26 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. घटना के बाद से ही गांव और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है. युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य वजहों और कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है.

🏥 फंदे से नीचे उतारा तो चल रही थी सांसें, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत कमरे की तरफ दौड़े. वहां का नजारा बेहद खौफनाक था; फूलचंद घर के भीतर मलगे (छत के सहारे) में अपने गमछे का फंदा बनाकर उस पर लटक रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने बिना वक्त गंवाए सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा. राहत की बात यह थी कि उस वक्त उसकी सांसें बेहद धीमी गति से चल रही थीं. युवक को जिंदा बचाने की उम्मीद में परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल नरसिंहपुर की ओर भागे. अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उसका इमरजेंसी चेकअप किया, लेकिन दुर्भाग्यवश परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, क्योंकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था.

🌾 कटनी से नरसिंहपुर मजदूरी करने आया था परिवार, किसान मुकेश कौरव के खेत पर रह रहा था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फूलचंद कोल (उम्र 26 वर्ष, पिता मूलचंद कोल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गोइंदरा का निवासी था. फूलचंद अपने वृद्ध माता-पिता के साथ कृषि मजदूरी के सिलसिले में कुछ समय पहले ही नरसिंहपुर आया हुआ था. यहाँ यह पूरा गरीब परिवार ग्राम हर्द में रहने वाले स्थानीय किसान मुकेश कौरव के खेत पर बने एक मकान में अस्थाई रूप से रह रहा था और उनके खेतों में काम कर रहा था. घटना वाले दिन भी फूलचंद रोजाना की तरह खेत से काम करके लौटा था और उसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.