ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...

Delhi Metro Updates: पीएम मोदी की अपील का असर, 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब दुनिया के तमाम देशों पर साफ दिखने लगा है। जंग की वजह से वैश्विक तेल और गैस का संकट गहरा गया है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। इसी संकट को भांपते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) के इस्तेमाल की विशेष अपील की थी। पीएम मोदी की इस राष्ट्र के नाम अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का एक बड़ा फैसला किया है। बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली मेट्रो 18 मई 2026 से हर सोमवार को 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियों में ऊर्जा की बचत, आर्थिक मजबूती और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने में जन परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को बेहतर बनाने के लिए यह खास पहल की जा रही है।

🚇 6 अतिरिक्त ट्रेनों का होगा संचालन: यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और टिकट काउंटरों पर कड़े इंतजाम

वर्तमान परिस्थितियों में सड़क परिवहन से मेट्रो की ओर संभावित रुझान को ध्यान में रखते हुए, DMRC 18 मई 2026 से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे (Train Trips) संचालित करेगी। अधिकारियों का कहना है कि अन्य दिनों में भी जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी। इस क्षमता विस्तार का मुख्य उद्देश्य व्यस्त घंटों के दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करना और यात्री परिवहन का सुचारु प्रबंधन करना है। इसके साथ ही स्टेशन परिसरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएमआरसी निम्नलिखित अहम कदम उठाएगी:

  • कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

  • भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटरों का संचालन होगा।

  • सुरक्षा जांच को तेज करने के लिए अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर सक्रिय किए जाएंगे।

  • फ्रिस्किंग प्वाइंट्स (सुरक्षा जांच स्थलों) पर यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम किया जाएगा।

  • व्यस्त अवधि (Peak Hours) के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

✈️ एयरपोर्ट से लेकर नमो भारत तक मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: दिल्ली-NCR की परिवहन जीवन रेखा बनी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो का विस्तृत और आधुनिक नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT), एयरपोर्ट टर्मिनलों, नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के साथ सीधी एवं निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान कर एक महत्वपूर्ण परिवहन जीवन रेखा के रूप में कार्य कर रहा है। DMRC का कहना है कि यह एकीकृत परिवहन ढांचा यात्रियों को विभिन्न परिवहन प्रणालियों के बीच सुगमता से यात्रा करने में सक्षम बनाता है, जिससे निजी वाहनों और पेट्रोलियम आधारित सड़क परिवहन पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आती है। इसके अलावा, DMRC का व्यापक नेटवर्क प्रमुख व्यावसायिक बाजारों, सरकारी मंत्रालयों, कॉर्पोरेट कार्यालयों, साइबर-हब, शैक्षणिक संस्थानों और सांस्कृतिक स्थलों तक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं त्वरित संपर्क सुनिश्चित करता है। चांदनी चौक और कनॉट प्लेस से लेकर साइबर सिटी तक, दिल्ली मेट्रो दिल्ली-NCR में व्यापक शहरी संपर्क सुविधा प्रदान कर रही है।

📱 सारथी ऐप से लास्ट माइल कनेक्टिविटी: 1500 ई-बसें और 126 स्टेशनों पर पार्किंग की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध

यात्रियो को एंड-टू-एंड सुविधा प्रदान करने के लिए DMRC ने 160 मेट्रो स्टेशनों पर व्यापक ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ नेटवर्क विकसित किया है, जिससे वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,00,000 यात्री लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें ई-ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी, कैब एग्रीगेटर सेवाएं और साइकिल किराया सेवाएं शामिल हैं। DMRC अपने आधिकारिक ‘सारथी ऐप’ के जरिए डोर-टू-डोर इंटीग्रेटेड जर्नी प्लानिंग सुविधा उपलब्ध करा रही है। हाल ही में, DMRC ने आईओसीएल (IOCL) के सहयोग से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन आधारित बस सेवा शुरू की है। इसके अतिरिक्त, DTC द्वारा लगभग 1500 इलेक्ट्रिक (देवी) बसों का संचालन किया जा रहा है, जो 52 मेट्रो स्टेशनों पर फीडर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। साथ ही, निजी वाहनों के उपयोग के बजाय सार्वजनिक परिवहन की ओर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली-NCR में 126 मेट्रो स्टेशनों पर विशाल पार्किंग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

💳 कतारों से मुक्ति के लिए डिजिटल टिकटिंग: व्हाट्सएप और ओएनडीसी (ONDC) एकीकरण से यात्रा हुई बेहद सुगम

स्टेशनों पर कतारों को कम करने और टिकट काउंटरों पर निर्भरता घटाने के लिए DMRC ने अनेक आधुनिक डिजिटल टिकटिंग (Digital Ticketing) सुविधाएं अपनाई हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • स्मार्टफोन के जरिए आसान क्यूआर कोड टिकटिंग (QR Code Ticketing)।

  • पूरे देश में मान्य नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का उपयोग।

  • घर बैठे टिकट बुक करने के लिए व्हाट्सएप टिकटिंग की सुविधा।

  • पेटीएम, फोनपे, अमेज़न और IRCTC ऐप का सफल एकीकरण।

  • डिजिटल वाणिज्य के लिए खुला नेटवर्क (ONDC) के माध्यम से टिकट उपलब्धता।

  • इसके अलावा, आवश्यकतानुसार स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर शिफ्ट और ग्राहक सुविधा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

🇮🇳 ‘मेरा भारत, मेरी भागीदारी’ अभियान: हर मंडे को दिल्ली में मनेगा ‘मेट्रो डे’, संतरी से लेकर मंत्री तक करेंगे सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस राष्ट्रीय अपील पर त्वरित अमल करते हुए दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में “मेरा भारत, मेरी भागीदारी” अभियान की शुरुआत की है। इस अनूठी पर्यावरण अनुकूल पहल के तहत दिल्ली में हर मंडे (सोमवार) को आधिकारिक तौर पर “मेट्रो डे” के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर संतरी से लेकर मंत्री और खुद मुख्यमंत्री तक अपने निजी और सरकारी वाहनों को छोड़कर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करके अपने दफ्तर (सचिवालय) जाएंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के प्रति जागरूक करना तथा दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराना है।