ब्रेकिंग
Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी PBKS News: वजन बढ़ने की अफवाहों पर प्रभसिमरन सिंह का करारा जवाब, शर्टलेस फोटो शेयर कर आलोचकों को किय... PM Modi Convoy: ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर NEET Paper Leak Update: पुणे से संदिग्ध महिला मनीषा वाघमारे हिरासत में, CBI और पुलिस का साझा एक्शन मौत का 'स्वाद'! दुर्ग में गुपचुप खाने से मची चीख-पुकार, महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत, कई मरीजो... सुशासन तिहार में हुआ 'कुशासन' का खुलासा! सांसद भोजराज नाग ने बालोद को बताया बस्तर से भी पिछड़ा, अधिक... बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सीएम ने खुद कम किया अपना काफिला! 13 की जगह अब 8 गाड़ियों के साथ चलेंगे मुख्यमंत्...

Bhopal News: भोपाल में ‘लव जिहाद’ के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Bhopal Muslim protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बन गया. हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला.

यह मामला हाल ही में सामने आई एक घटना से जुड़ा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 10-11 मई 2026 की रात गोविंदपुरा इलाके के एक होटल में एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती मौजूद थे. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की.

मारपीट के आरोप

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए. इन वीडियो में मारपीट के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कथित टिप्पणियां सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. आरोप यह भी है कि युवक के चेहरे पर गोबर पोता गया, जिससे मुस्लिम समाज में भारी नाराजगी फैल गई.

वहीं, जिस युवती के साथ युवक को देखा गया था, उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह युवक को पिछले करीब पांच वर्षों से जानती है और दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान है. युवती के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज

घटना के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मामला केवल युवक के साथ मारपीट तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था का अपमान करने का भी है. पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक आतिफ अकिल और भोपाल शहर काजी आज पुलिस हैडक्वाटर कमिश्नर से मिलने पहुंचे. नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज उग्र आंदोलन करेगा.

मुस्लिम नेताओं ने साफ कहा कि उनका विरोध किसी कथित लव जिहाद मामले को लेकर नहीं है और यदि युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई बनती है तो पुलिस वह करे. लेकिन धार्मिक आस्था को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.